बिहार: सारण में शराब पीने के आरोप में आबकारी विभाग के तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2025

 बिहार के सारण जिले के मशरख आबकारी थाने में नशे की हालत में नृत्य कार्यक्रम देखने के आरोप में पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों की पहचान आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कुंदन कुमार और कांस्टेबल संतोष कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से पांच लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) भी जब्त की। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक जांच में कुंदन कुमार और संतोष कुमार द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। तोत्तो ने बताया कि छह आबकारी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश