Bihar: बक्सर में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

बिहार के बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोइनीभान गांव के समीप बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में से एक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूर्य देव कुमार के रूप में की गई है।

दूसरे मृतक की पहचान कैमूर जिले के चंदेश गांव निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र कुमार और तीसरे की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है। राजपुर के थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर