Bihar: पटना में दिन के उजाले में जमकर हुआ बवाल, फायरिंग में 2 की मौत, गिरिराज बोले- नीतीश बाबू लाचार हैं

By अंकित सिंह | Feb 20, 2023

बिहार की राजधानी पटना में दो पक्षों में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद जमकर फायरिंग हुई और 2 लोगों की हत्या भी हो चुकी है। खबर यह भी है कि इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इन सबके बीच नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में मामला बढ़ गया है। इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर उत्पात मचाया है। उग्र लोगों ने पुलिस वालों को भी खदेड़ दिया। सोमवार को भी यह मामला लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आगजनी की भी खबर है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे कांड में पुलिस ने रात में ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का मुख्य आरोपी उमेश राय अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। ग्रामीण लगातार उमेश राय पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar बन रहा राजनीति का अखाड़ा! 25 फरवरी को आमने-सामने पक्ष और विपक्ष, पटना में होंगे शाह तो पूर्णिया में नीतीश

वहीं, इसको लेकर राजनीति भी खूब होने शुरू हो गई है। भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार और उनके सरकार पर हमलावर है। भाजपा साफ तौर पर बिहार में जंगलराज रिटर्न के दावे कर रही है। बिहार भाजपा ने ट्वीटक लिखा कि बिहार की राजधानी पटना में दिन के उजाले में सैकड़ों राउंड हुई फायरिंग। दो लोगों की अबतक मौत, कई लोग घायल। ई "जंगलराज" नहीं तो कौन सा राज है। इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने लिखा कि नीतीश बाबू लाचार है। जंगल राज है ,यही नीतीश बाबू की सरकार है। पार्किंग को लेकर जो दृश्य देखने को मिल रहा है वो किसी सुशासन का नहीं हो सकता। प्रदेश और देश देख रहा है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर