Bihar: विजय कुमार चौधरी ने लिया फ्लड फाइटिंग का जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 03, 2026

माननीय उपमुख्य (जल संसाधन) मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के कंट्रोल कमांड सेंटर (Control Command Centre) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुनपुन एवं दरधा नदियों के जलस्तर में वृद्धि, भागलपुर के खरीक प्रखंड में स्थित काजीकोरैया-राघोपुर बांध तथा कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें: बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का परिसर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

उन्होंने विभाग के सचिव एवं अभियंताओं की पूरी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी क्षेत्र में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों पर लगातार नजर बनाए रखें तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की नियमित निगरानी करने तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेने का भी निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी

पूर्व डिप्टी सीएम KS Eshwarappa को आए दो धमकी भरे फोन, पुलिस में दी शिकायत

Delhi Police के सिपाही और उसके साथी ने किया अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने पर गिरफ्तार

Mizoram में DRI की बड़ी कार्रवाई, 8.64 करोड़ रुपये मूल्य की 43 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट जब्त