Bihar: नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? तेजस्वी के नए बयान से खलबली, बोले- 4 जून के बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं चाचा

By अंकित सिंह | May 28, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल लगातार जारी है। बिहार में भी आखिरी चरण में चुनाव होने हैं। इन सब के बीच पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश चाचा पिछड़ों की राजनीति और पार्टी बचाने के लिए कोई भी बड़ा फैसला 4 जून के बाद ले सकते हैं। तेजस्वी के इस बयान से बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। हालांकि, नीतीश कुमार लगातार यह कह रहे हैं कि अब वह इधर-उधर कहीं नहीं जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: फिर बोले राहुल गांधी, एक झटके में खत्म कर देंगे असमानता और बेरोजगारी, कहा- 5 जुलाई को महिलाओं के बैंक में जाएंगे ठका-ठक

यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते हुए जगदीशपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा दिल की बात ज़ुबान पे आ जाती है। सीएम ने जो कहा वह सही है...मोदी जी दोबारा पीएम नहीं बनने वाले हैं।' उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे आदरणीय चाचा जी (नीतीश) दिल से चाहते हैं कि बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाया जाए ताकि बिहार बिना किसी पक्षपात के विकास करे। हम उनके अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। नीतीश जी पहले कहते थे कि जो चौदह (2014) में आए हैं, वे चौबीस (2024) में जाएंगे। मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए पूरी तरह से हार जाएगी। 

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत