बिहार में विभिन्न दलों के विजयी उम्मीदवारों को 60 हजार से 1.5 लाख तक वोट मिले: निर्वाचन आयोग

By Renu Tiwari | Nov 20, 2025

बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के विजयी उम्मीदवारों को 60 हजार से लेकर 1.5 लाख तक वोट मिले। निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईसी ने ऐसे समय में यह जानकारी दी है जब आरोप लग रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विभिन्न शीर्ष उम्मीदवारों को करीब 1.22 लाख वोट मिले। विभिन्न राजनीतिक नेताओं और लोगों ने सोशल मीडिया पर इस संयोग की ओर इशारा किया था कि भाजपा के कई शीर्ष विजयी उम्मीदवारों को 1.22 लाख के आसपास वोट मिले।

आंकड़ों के अनुसार,भाजपा के एक और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के तीन उम्मीदवारों समेत चार कुल प्रत्याशियों को 60,000 से 69,999 के बीच वोट मिले। इसके अलावा,65 विजयी उम्मीदवारों को 90,000 से 99,999 के बीच वोट मिले। आंकड़ों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार को 1,40,000 से 1,49,999 के बीच वोट मिले।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका