यूपी: संपत्ति के लिए परिवार की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

बिजनौर (उप्र)। बिजनौर में कथित प्रेमिका द्वारा संपत्ति के लिए बेटे और दोस्तों के साथ मिलकर निसंतान दंपति की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों शवों को गड्ढो से निकालकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि बिजनौर कोतवाली के नजीबाबाद मार्ग पर शिवलोक कालोनी मे राजेश अग्रवाल(55) पत्नी बबली(44) के साथ अपने मकान मे रहते थे। उन्होंने बताया कि दपंति की तीन दुकाने थीं जिनमे बबली पार्लर और जनरल स्टोर चलाती थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। सिंह ने बताया कि राजेश के साले ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 फरवरी से राजेश और बबली घर से लापता हैं।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट

9 साल की अमायरा की मौत से पहले क्लास में क्या हुआ था? परिवार ने कहा- वो रोती रही, कोई नहीं सुन रहा था...और फिर

China में कुछ बड़ा होने वाला है, 2 वफादारों को मिली सेना की कमान