रांची में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारकर जख्मी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

झारखंड के रांची में बाइक सवार तीन बदमाशों ने 25 वर्षीय महिला को कथित रूप से गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम नगरी थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास उस वक्त हुई जब महिला अपने घर लौट रही थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीन पुष्कर ने कहा, बदमाशों ने महिला का पीछा किया और फिर उसकी पीठ में गोली मारकर भाग गए। पुष्कर ने कहा कि नगरी थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और वारदात की जांच जारी है। घायल महिला का रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज किया जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kitchen Sink Blockage: Kitchen Sink जाम से हैं परेशान, बिना Plumber के 5 मिनट में पाएं Permanent Solution

ब्रिटेन में बनेगी पहली मुस्लिम PM! जानें कौन हैं शबाना महमूद? Epstein files में क्या है संबंध

Lok Sabha में Rahul Gandhi पर BJP का हमला, निशिकांत दुबे ने की सदस्यता रद्द करने की बड़ी मांग

Namibia का भेदभाव का आरोप, ICC ने बताई Night Training न देने की वजह, जानें T20 World Cup का ये विवाद