President Mohamed Muizzu India Visit: PM से हुई द्विपक्षीय बात, अब राष्ट्रपति मुइज्जू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

मालदीव के राष्ट्रपति अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद और अपने देश के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति और पीएम मोदी से मुलाकात की है। जिसके बाद  मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इससे पहले मोहम्मद मुइज्जू का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। बाद में मुइज्जू ने यहां राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उनके साथ राजघाट गए। 

इसे भी पढ़ें: मोदी-मुइज्जू की बैठक से बदलेंगे रिश्ते, भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर मालदीव के राष्ट्रपति

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि भारत मालदीव के सामाजिक-आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास में एक प्रमुख भागीदार है और हमारी जरूरत के समय में मालदीव के साथ खड़ा रहा है। मैं इस उदारता के लिए पीएम मोदी, सरकार और भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले कुछ वर्षों में मालदीव को सहायता और सहयोग बढ़ाया गया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश

Ankita Bhandari Murder Case: Pushkar Singh Dhami सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई, बोले महेंद्र भट्ट

आजमगढ़ में डमी स्कूल रैकेट की आशंका पर Allahabad HC सख्त, यूपी सरकार को जांच के आदेश

Dimple Yadav ने Dushyant Gautam को Sikkim Governor बनाए जाने पर उठाए सवाल