Binance कंपनी के सीईओ चांगपेंग झाओ बने एशिया के सबसे अमीर शख्सियत, मुकेश अंबानी की छोड़ा पीछे

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 11, 2022

एक लड़का जो कभी मैकडॉनल्ड्स में बर्गर बॉय का काम करता था, लेकिन आज वह एशिया का सबसे अमीर इंसान है। इस खबर में हम बात कर रहे हैं चांगपेंग झाओ की जो कभी मैकडॉनल्ड्स में बर्गर बॉय का काम किया करते थे, आज वो मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर शख्सियत बन गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से अधिक है। उन्होंने 2017 में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance की शुरुआत की थी वो इसके सीईओ भी हैं। झाओ ने सिर्फ  साढ़े चार साल में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का किताब अपने नाम कर लिया है।

बिल गेट्स के बराबर हो सकती है नेटवर्थ

 झाओ की पर्सनल क्रिप्टो करेंसी होल्डिंग्स की कीमत को भी कैलकुलेट किया जाए तो फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन से भी उनकी नेटवर्क ज्यादा हो सकती है। माना जा रहा है उनकी नेटवर्थ माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स के बराबर हो सकती है। गेट्स की नेटवर्थ 134 अरब डॉलर है।

झाओ की अमीरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी खातिरदारी खुद शेख करते हैं। अबू धाबी Grand Prix में अरब के शहजादे, मूवी स्टार और दुनिया भर की कई हस्तियां Yas island में जुटती हैं। पिछले महीने इस पार्टी में झाओ को भी देखा गया था। उनकी खिदमत करके शेख भी खुद को सम्मानित महसूस कर रहे थे। यूएई में झाओ का रुतबा बढ़ता ही जा रहा है इसके पीछे का कारण है कि वहां की सरकार Binance एक्सचेंज को अपने यहां लाना चाहती है।

झाओ का जन्म

आपको बता दें झाओ का जन्म चीन के जिआंगसु प्रांत में हुआ था लेकिन अब वह कनाडा के नागरिक हैं। उनके पिता यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर थे, सांस्कृतिक क्रांति के दौरान उनको निर्वासित कर दिया गया उस समय झाओ की उम्र महज 12 साल थी। वह अपने परिवार के साथ कनाडा के वैंकुवर आ गए। उनकी रुचि कम उम्र में है तकनीक के क्षेत्र में थी बाद में उन्होंने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने टोकियो और न्यूयॉर्क की फाइनेंस कंपनियों में भी काम किया। 

 

झाओ ने की शुरुआत 

 2013 शंघाई में झाओ ने क्रिप्टो से पैसा कमाने की शुरुआत की। उन्हें बिटकॉइन में निवेश का आईडिया बीटीसी चाइना के सीईओ बॉबी ली और इन्वेस्टर्स रॉन काओ ने  उस वक़्त दिया उस जब झाओ उनके साथ पोकर का गेम खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने कुछ वक्त क्रिप्टो के बारे में जाना और फिर इसकी दुनिया में कूद गए। झाओ की दुनिया में 2017 में सबसे अहम मोड़ उस वक्त आया उन्होंने Binance की स्थापना की। वो जल्द ही क्रिप्टो की दुनिया के सितारे बन गए, इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर देखना मुनासिब नहीं समझा। आपको बता दें आज यह सबसे सफल क्रिप्टो एक्सचेंज है। पिछले साल इसने 20 अरब डॉलर का रेवेन्यू कमाया।

 

कंपनी का विवादों के साथ भी रहा नाता  

Binance कंपनी की स्थापना चीन में हुई थी। लेकिन चीन में इसका आज कोई नाम और निशान नहीं बचा है। दुनिया भर में उसके खिलाफ रिवेन्यू और टैक्स चोरी की जांच चल रही है। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस एंड इंटरनल रिवेन्यू सर्विस इस बात की जांच कर रही है। कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी जैसे आरोप हैं। पिछले साल इस कंपनी ने 20 बिलियन डॉलर का डॉलर रेवेन्यू जुटाया था।

 झाओ की कंपनी कई तरह की कानूनी मुश्किल में घिरी है। लेकिन इसके बाद भी सबसे सफल क्रिप्टो एक्सचेंज में निवेशक निवेश करना चाहते हैं। आपको बता दें पिछले साल अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी कहा था कि झाओ की कंपनी की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर हो सकती है। अगर यह सही है तो झाओ की नेटवर्थ एलन मस्क और जेफ बेजोस से भी ज्यादा हो सकती है। आपको बता दें मस्क की नेटवर्थ 271 अरब डॉलर है। मस्क दुनिया के सबसे रईस हैं इस मामले में जेफ़ बेजोस 187 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।