अकासा की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली में उतरा विमान, जानें विमान कब बनते हैं बर्ड हिट का शिकार

By अभिनय आकाश | Oct 27, 2022

अहमदाबाद से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की फ्लाइट 27 अक्टूबर को सुबह उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। हाल ही में लॉन्च की गई बजट एयरलाइन अकासा एयर द्वारा संचालित बोइंग 737 मैक्स 8 विमान 1900 फीट पर पक्षी से टकरा गया। हालांकि  विमान को दिल्ली में ही सुरक्षित लैंड करा लिया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। नतीजतन, विमान को विस्तृत निरीक्षण के लिए तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: रूसी लड़ाकू विमान साइबेरिया में एक इमारत पर गिरा, दो पायलटों की मौत

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा, "आज, अकासा B-737-8 (Max) विमान VT-YAF ऑपरेटिंग फ्लाइट QP-1333 (अहमदाबाद-दिल्ली) ने 1900 फीट की चढ़ाई के दौरान एक पक्षी  एक पक्षी टकरा गया। लैंडिंग के बाद दिल्ली में फ्लाइट के रेडोम में क्षति देखी गई। अकासा की पहली व्यावसायिक उड़ान अगस्त में शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Spicejet के विमान की आपात लैंडिंग को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को पत्र, कहा- एक ही एयरलाइन के साथ ये 8वीं घटना

पक्षी के विमान से टकराने की घटनाएं अमूमन तब होती है जब कोई पक्षी विंडस्क्रीन से टकराता है या जेट विमान के इंजन में फंस जाता है। दुनियाभर में कमर्शियल प्लेन को कम से कम बर्ड हिट की वजह से 1.2 बिलियन डॉलर का सालाना नुकसान होता है।  अधिकतर घटनाओं में  विमान के टेकऑफ या लैंडिंग करते समय बर्ड हिट की घटनाएं ज्यादा होती हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Holi के बाद रंगों के दाग से न हों परेशान, ये आसान Home Cleaning Tips मिनटों में चमकाएंगे फर्श

Blood Moon 2026 । आज रात ब्लड मून से आसमान होगा लाल, ऐसे फोन में कैप्चर करें ये नजारा

समरसता की अनुभूति कराता है होली का पर्व

Share Market में Holi का ब्रेक, पर Iran टेंशन और महंगे तेल ने बढ़ाई निवेशकों की बेचैनी