मध्य प्रदेश के 32 जिलों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, 3,777 पक्षी मिले संक्रमित

By दिनेश शुक्ल | Jan 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 32 जिलों कौवों और जंगली पक्षियों-मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इन जिलों में  इंदौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खण्डवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़ शाजापुर, विदिशा, दतिया, अशोकनगर, बड़वानी, भोपाल, होशंगाबाद, बुरहानपुर, छिन्दवाड़ा, डिण्डोरी, मण्डला, सागर, धार, सतना, पन्ना, बालाघाट, श्योपुर, छतरपुर, रायसेन झाबुआ, हरदा और मंदसौर शामिल हैं।

 

इसे भी पढ़ें: पन्ना हीरा खान की लीज अवधि बढ़ाने का केन्द्रीय मंत्री जावडे़कर से आग्रह

प्रदेश के झाबुआ जिले में 926 पक्षियों, हरदा में 3044 पक्षियों, 260 अण्डों और 634 किलोग्राम आहार सामग्री का डिस्पोजल किया गया है। मंदसौर जिले में 10 पक्षियों की कलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से 440 सेम्पल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, भोपाल को जाँच के लिये भेजे जा चुके हैं। प्रभावित जिलों सहित पूरे प्रदेश में बर्ड फ्लू रोग नियंत्रण के लिये हरसंभव सतर्कता और सावधानी बरती जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर