दिल्ली में बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप ! संजय झील, हस्तसाल सहित चार पार्क हुए बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रसिद्ध संजय झील तथा हस्तसाल पार्क सहित चार मनोरंजन पार्कों को बर्ड फ्लू की दहशत के बीच अधिकारियों ने शनिवार को बंद कर दिया क्योंकि पिछले कुछ दिनों में इन जगहों पर अनेक पक्षी मृत मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के लोकप्रिय हौज खास पार्क को बंद कर दिया गया है जो एक बड़ा जलाशय केंद्र है और वहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच दिल्ली में 35 कौवों की मौत, नमूनों को जांच के लिए भेजा गया 

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पिछले तीन दिन में दक्षिणी दिल्ली के जसोला में जिला पार्क में कम से कम 24 कौए मृत मिले हैं और प्रसिद्ध संजय झील में 10 बत्तखों की मौत हो गई है। दिल्ली में करीब 800 पार्कों का स्वामित्व रखने वाले डीडीए ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और पार्कों को रोगाणुमुक्त किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का निर्देश, बर्ड फ्लू के खतरों को देखते हुए प्रदेश में पूरी सतर्कता बरती जाए 

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन चारों मनोरंजन पार्कों को बंद करने का परामर्श जारी किया गया है। पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉक्टर राकेश सिंह ने कहा कि हमें द्वारका, मयूर विहार फेज-3 और हस्तसाल गांव में कौओं के मरने की सूचना मिली। हालांकि, अभी यह पता चलना बाकी है कि क्या इसका कारण बर्ड फ्लू है।

प्रमुख खबरें

भारत की Energy Supply की टेंशन खत्म! एक तरफ Russia से आया Crude Oil तो दूसरी तरफ America ने भेजा ईंधन

UP Health Infra को CM Yogi का Booster Dose, 1200+ नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

Petrol Price में मिलेगी बड़ी राहत? AIDA ने Nitin Gadkari को दिया 20% से ज्यादा Ethanol Blending का प्रस्ताव

Navratri Special: व्रत में भी खाएं टेस्टी और हेल्दी, बनाएं समा चावल का उपमा, जानें Quick Recipe