Biren Singhने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, स्मृति ईरानी ने महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के वीडियो को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से बात की है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह वीडियो चार मई का है। उन्होंने इस घटना को ‘‘निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय’’ बताया है। केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर से आ रहा दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय है। मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह जी से बात की है जिन्होंने मुझे बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आश्वस्त किया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

Delhi High Court Order: 20 साल बाद रिहा होगा Prisoner, कोर्ट ने SRB की मैकेनिकल कार्यप्रणाली पर लगाई फटकार

SCO Summit के लिए Bishkek पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian, PM Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी दुनिया की नजरें

पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Delhi SIR: ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी; 1.45 करोड़ में से 47.7 लाख Voters के नाम लिस्ट से बाहर