By अंकित सिंह | Aug 19, 2024
चीनी तट रक्षक ने फिलीपींस पर दक्षिण चीन सागर में देशों के बीच क्षेत्रीय विवाद का एक नया बिंदु सबीना शोल के पास सोमवार तड़के जानबूझकर अपने एक जहाज को चीनी जहाज से टकराने का आरोप लगाया है। एक प्रवक्ता ने चीनी तट रक्षक की वेबसाइट पर एक बयान जारी किया और कहा कि दो फिलिपिनो तट रक्षक जहाज सबीना शोल के पास पानी में घुस गए, जिन्होंने चीनी तट रक्षक की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और सुबह 3:24 बजे चीन की एक नाव से "जानबूझकर टकरा गए"।
स्प्रैटली द्वीप समूह को चीन में नान्शा द्वीप समूह, जबकि सबीना शोल को जियानबिन रीफ के नाम से जाना जाता है। एक अन्य बयान में गान यू ने आरोप लगाया कि सबीना शोल से खदेड़ा गया फिलिपीनी जहाज चीनी तट रक्षक बल की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए विवादित सेकंड थॉमस शोल के पास जल क्षेत्र में घुस गया। उन्होंने कहा, “चीनी तट रक्षक बल ने नियम और कानून के अनुसार फिलिपीनी जहाज के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।” फिलिपीन के पश्चिमी द्वीप प्रांत पलावन से लगभग 140 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सबीना शोल चीन और फिलिपीन के बीच क्षेत्रीय विवाद का नया केंद्र बन गया है। फिलिपीन के तट रक्षक बल ने अप्रैल में सबीना शोल में अपने प्रमुख गश्ती जहाजों में से एक ‘बीआरपी टेरेसा मैगबानुआ’ को तैनात किया था।