बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक दिल्ली के लिए रवाना हुए, उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद लौटेंगे ओडिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2025

 नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) के संभावित रुख के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचार सुनने के एक दिन बाद पार्टी अध्यक्ष और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक रविवार को नयी दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए।

रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पटनायक ने कहा, ‘‘बीजू जनता दल ओडिशा के लोगों के हितों की रक्षा में हमेशा सबसे आगे रहा है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पीएसी की बैठक में राज्य सरकार की ‘अक्षमता’ को उजागर करने के लिए हर घर तक तक जाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

समझा जाता है कि पीएसी की बैठक में, बीजद अध्यक्ष ने इस विषय पर वरिष्ठ नेताओं के विचार भी सुने कि ओडिशा में विपक्ष में होने के कारण बदली हुई परिस्थितियों में उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी को क्या रुख अपनाना चाहिए।

राज्य सभा में बीजद के सात सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में, बीजद के पास तीन विकल्प हैं - मतदान से अनुपस्थित रहना, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन का समर्थन करना, या ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करना।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘वैसे तो बीजद राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए हुए है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक अपने दिल्ली दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के रुख की आश्चर्यजनक घोषणा कर सकते हैं।’’

पटनायक की राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोन कॉल के बाद हो रही है। मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और उन्हें दिल्ली आने का न्योता दिया था। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए, मोदी ने उन्हें सुझाव दिया था कि वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दिल्ली आएं।

बीजद ने 2012 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान में भाग नहीं लिया था, जिसमें हामिद अंसारी जीते थे। वर्ष 2017 के चुनाव में वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति चुने गए थे और उस चुनाव में बीजद ने गैर-राजग उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन किया था। हालांकि 2022 में, बीजद ने राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन किया था।

प्रमुख खबरें

Womens Reservation पर Congress का सरकार पर दबाव, 2029 से लागू करने को All-Party Meeting बुलाएं

Toilet Hygiene: Toilet Hygiene को न करें Ignore, आपकी एक गलती दे सकती है गंभीर UTI और Infection

Candy and the Pizza Girl Movie Review: स्टाइल तो है, पर कहानी के नाम पर सिर्फ उलझन और शोर

Gujarat Local Body Election Results 2026: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में BJP का परचम! 15 में से 7 नगर निगमों पर कब्जा, कांग्रेस-AAP का क्या है हाल?