Waqf Bill पर BJD का यू-टर्न! पहले किया विरोध, अब कहा- अपनी मर्जी से वोट कर सकते हैं सांसद

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद सस्मित पात्रा ने गुरुवार (3 अप्रैल) को कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा धर्मनिरपेक्षता और समावेशिता के सिद्धांतों को कायम रखा है, तथा सभी समुदायों के अधिकारों को सुनिश्चित किया है। पात्रा ने वक्फ संशोधन विधेयक पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि हम वक्फ विधेयक के बारे में अल्पसंख्यक समुदायों के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यक्त की गई विविध भावनाओं का गहराई से सम्मान करते हैं। बाद में बीजेडी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर यू-टर्न लेते हुए अपने सांसदों से कहा कि आज राज्यसभा में पार्टी का कोई व्हिप नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 'ओवैसी की भाषा बोल रहे हैं उद्धव ठाकरे', Waqf Bill को लेकर शिवसेना UBT पर बरसे एकनाथ शिंदे

सरकार ने पिछले साल अगस्त में पेश किए गए कानून की जांच करने वाली संयुक्त संसदीय समिति की सिफारिशों को शामिल करने के बाद संशोधित विधेयक पेश किया। विधेयक 1995 के अधिनियम में संशोधन करने और भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रशासन और प्रबंधन में सुधार करने का प्रयास करता है। इसका उद्देश्य पिछले अधिनियम की कमियों को दूर करना और वक्फ बोर्डों की दक्षता बढ़ाना, पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार करना और वक्फ रिकॉर्ड के प्रबंधन में प्रौद्योगिकी की भूमिका बढ़ाना है। इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक पर विचार करने के लिए प्रस्ताव पेश किया।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज