'भाजपा की 400 पार की फिल्म फ्लॉप', तेजस्वी यादव बोले- पहले चरण में कोई लड़ाई नहीं, हम अच्छे अंतर से जीतेंगे

By अंकित सिंह | Apr 20, 2024

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बीजेपी की '400 पार' फिल्म पहले दिन ही सुपर फ्लॉप हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पूरा माहौल महागठबंधन के पक्ष में है। हम अच्छे अंतर से जीतेंगे। बीजेपी की '400 पार' फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप हो गई। उन्होंने कहा कि पहले चरण की चारों सीटों पर महागठबंधन जीत रहा है। हमने ब्लॉक-वार बैठकें की हैं और फीडबैक बहुत अच्छा रहा है।' बीजेपी की "400 पार" फिल्म पहले ही दिन सुपर फ्लॉप हो गई है। बिहार की जनता जागरूक है और उन्हें सबक सिखाएगी। 

इसे भी पढ़ें: हार का डर ममता बनर्जी की आंखों में दिख रहा है, कूच बिहार के बावल पर बोले निसिथ प्रमाणिक, बाइक पर आए TMC के गुंडों ने लोगों पर किया अटैक

युवा नेता ने कहा कि पूरा महागठबंधन और इंडिया ब्लॉक मिलकर काम कर रहे हैं। बिहार में महंगाई, गरीबी और निवेश के अलावा बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। पलायन और बाढ़ भी मुद्दे हैं। इस बार बीजेपी काफी परेशान है। वे कहते हैं कि वे संविधान को खत्म कर देंगे। संविधान को नष्ट करने वाले स्वयं नष्ट हो जायेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के मतदान में बिहार में 48.88 फीसदी मतदान हुआ। चार सीटों - जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद - पर शुक्रवार को मतदान हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए, जिसमें जेडीयू और एलजेपी भी शामिल थे, ने 40 में से 39 सीटें हासिल की थीं, जबकि महागठबंधन सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रहा था।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल