कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- मणिपुर में सत्ता बचाने के लिए किया गया जांच एजेंसी का दुरुपयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने मणिपुर की सत्ता में बने रहने के लिए सभी हथकंडे अपनाए और प्रमुख जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने एक बयान में कहा, ‘‘मणिपुर में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से भाजपा का किसी भी तरह से सत्ता पर काबिज होने और फिर बने रहने का प्रयास रहा।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने हर विधायी नियम का उल्लंघन किया, हर अनैतिक हथकंडे का इस्तेमाल किया और प्रमुख जांच एजेंसी का इस्तेमाल किया ताकि मणिपुर की सत्ता में बनी रहे। इस पूरी कवायद में भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या कर दी।’’ 

इसे भी पढ़ें: मंत्रिपद से इस्तीफा दे चुके NPP विधायकों ने बिरेन सरकार के प्रति जताया समर्थन, राज्यपाल को सौंपा पत्र 

मार्च 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए माकन ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। हालिया राजनीतिक उठापठक का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने अपनी भूमिका का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों में कई विधायकों के इस्तीफे के बाद एन बिरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार संकट में आ गई थी। हालांकि पिछले दिनों हुए राज्यसभा की एक सीट के चुनाव में भाजपा को जीत मिली और भाजपा सरकार से संकट टल गया।

इसे भी देखें: स्थिर है मणिपुर सरकार, राम माधव ने कहा- बहुमत साबित करने के लिए हम तैयार 

प्रमुख खबरें

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन