बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर लगाया करोड़ो रुपए के घोटाले का आरोप, कहा- 65 हजार ऐसे मजदूर, जिनका मोबाइल नम्बर एक ही

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2022

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है। बीजेपी के पार्टी हेडक्वाटर में मनोज तिवारी, संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली की लेबर मिनिस्ट्री में घोटाला हुआ है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि साल 2006 से अब तक 13 लाख से अधिक वर्कर्स की रजिस्ट्री हुई है। इसमें घोस्ट रजिस्ट्री की गई है। संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दौरान फर्जीवाड़ा कर 2018 से 2021 के बीच में करीब 10 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और इनके नाम पर पैसा उठाया जा रहा है। मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में गठित बोर्ड के पास इस साल के लिए कोष कोष के रूप में 3,000 करोड़ रुपये हैं। यह मोटी रकम घोटाले में डूबी फर्जी संस्थाओं में बांट दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने दिल्ली को बताया 'गैस चैंबर', केजरीवाल चाहते हैं मोदी सरकार इस्तीफा दे! एक्शन कम और रिएक्शन ज्यादा देने पर जोर दे रही हैं सरकारें

मनोज तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति इतने सारे लोक लुभावन वादे कर मजदूरों का हक छीन सकता है, वह दिल्ली का कितना बड़ा शत्रु है, यह बताने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने मजदूरों के फंड से 143 करोड़ का घोटाला किया था और पार्टी के काम में लगा दिया ​था। जो व्यक्ति अपने प्रदेश को प्रदूषण में घुटता छोड़ सकता है, बस 2 घंटे के ​लिए प्रेस वार्ता करने के लिए आता है, वह दिल्ली की चिंता नहीं कर रहा है, वह बस चुनावी दौरे पर है।

प्रमुख खबरें

Delhi IGI Airport पर CISF की बड़ी कार्रवाई! 19 लाख रुपये की अघोषित नकदी के साथ तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।