भाजपा ने नीतीश पर महिलाओं के कार्यक्रम में अभद्रता का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

भाजपा की बिहार इकाई ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिलाओं के एक समारोह में ‘‘अभद्र टिप्पणी’’ करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने नीतीश से अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अपने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के साथ अपनी राज्यव्यापी ‘‘समाधान यात्रा’’ के तीसरे दिन शनिवार को वैशाली जिले का दौरा किया था। स्वयं सहायता समूह ‘जीविका’ से जुड़ी महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए नीतीश ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में शिक्षित, सशक्त महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में बात की थी।

सुशील मोदी ने कहा, ‘‘ कुमार का ‘जो पीयेगा, सो मरेगा’ और राजनीतिक विरोधियों को ‘तुम’ कह कर संबोधित करना और पुरुषों के महिलाओं से रोज-रोज शारीरिक संबंध बनाने की बात महिलाओं की सार्वजानिक सभा में कहना अत्यंत अमर्यादित और आपत्तिजनक है।’’ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की टिप्पणी अश्लील थी। ऐसा लगता है कि वह लोगों के घरों में तनाव पैदा करना चाहते हैं। उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।’’ इस बीच, मुख्यमंत्री ने अपनी ‘‘समाधान यात्रा’’ के चौथे दिन आज सीवान में जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता को दोहराया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल