यूपी को एक बार फ‍िर गौरवशाली प्रदेश बनाना भाजपा का एजेंडा : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा का एजेंडा उत्तर प्रदेश को एक बार फिर गौरवशाली प्रदेश बनाना है। लखनऊ में भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सेठ द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा का एजेंडा यूपी को एक बार फिर सबसे समृद्ध, सुरक्षित और शिक्षित राज्यों की सूची में शीर्ष पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंडे में पार्टी की बात नहीं, बल्कि यूपी के भविष्य का रोडमैप है और सपा, बसपा व कांग्रेस का शासन नीतियों के आधार पर नहीं, एक परिवार के लिए चलता था और चलता है।

इसे भी पढ़ें: टीएमसी के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे का निधन, सीएम ममता ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के भविष्य और खुशहाली का वास्ता देते हुए शाह ने कहा कि हमने पांच साल में यूपी में बदलाव किया और अब हमें पांच साल नहीं, सिर्फ दो साल चाहिए, आप सरकार बना दीजिए और दो साल में यूपी पूरे देश में नंबर वन अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के वित्तीय सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में जो निवेश हुआ, उसके आधार पर यूपी का विकास हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि यूपी में तीन बड़े मसले थे-राम जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ मंदिर और मां विंध्यवासिनी मंदिर, तीनों मसलों का समाधान मोदी जी के नेतृत्व में पांच साल में ही भाजपा की सरकार ने कर दिया। उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर भी बनेगा, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बन चुका है और मां विंध्यवासिनी का धाम बनने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात

गांधीनगर में FIR दर्ज: Congress MLA Jignesh Mevani पर पुलिस थाने में हंगामा करने का आरोप