मध्यप्रदेश में 28 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे, केवल छिंदवाड़ा पर कांग्रेस आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना के रुझान प्राप्त हो गये हैं। भाजपा उम्मीदवार 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार केवल एक लोकसभा सीट छिदंवाड़ा पर आगे चल रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख लोकसभा सीटों पर रुझान के तहत भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 34,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी को उम्मीद, कांग्रेस के समर्थन से कार्यकाल पूरा करेगी सरकार

खंडवा से भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव से 80 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। मुरैना लोकसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री भाजपा के नरेन्द्र सिंह तोमर 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। दमोह से पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल 74 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ 17,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: NCP विधायक और पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना में हुए शामिल

गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के उम्मीदवार कृष्णपाल यादव से 23,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। रतलाम लोकसभा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भाजपा के गुमान सिंह डामोर से 67 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। रीवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के अजय सिंह भाजपा के उम्मीदवार जर्नादन मिश्रा से 23 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका