भाजपा का उत्तर प्रदेश में 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य: सुनील बंसल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

मथुरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को ब्रज क्षेत्र में 15 लाख और पूरे राज्य में 50 लाख नये सदस्य बनाने हैं। बंसल ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आयोजित ब्रज क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सभी पदाधिकारी नये भारत निर्माण को लेकर जनता के बीच जाएं। उनकी सुनें, तभी वे हमसे जुड़ेंगे। हमें ब्रज क्षेत्र में 15 लाख और पूरे राज्य में कुल 50 लाख नये सदस्य बनाने हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद का यह समय संतुष्ट होकर चुप बैठने का समय नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर से 31 अगस्त तक चलाए रहे सदस्यता अभियान में हमें राज्य में कुल 50 लाख नये सदस्य तैयार करने हैं जिनमें से 15 लाख सदस्यों की जिम्मेदारी आप सभी पर डाली गई है।’’ 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता