बंगाल में सतर्क हुई भाजपा, कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर विरोधियों से दूर रहने को कहा

By अंकित सिंह | Jun 29, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भले ही खत्म हो गया है लेकिन अभी भी राजनीतिक हलचल वहां जारी है। सबसे ज्यादा उथल-पुथल भाजपा में है। भाजपा कार्यकर्ताओं में अनुशासन को बनाए रखने को लेकर सख्त हो गई है। पार्टी की ओर से यह तक कह दिया गया है कि अगर कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी सोशल मीडिया पर किसी ऐसे शख्स के साथ दोस्त है जो पार्टी विरोधी है या फिर पार्टी के विरोध में पोस्ट लाइक करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पार्टी की ओर से इसी महीने अनुशासन कमेटी का गठन किया गया था। 3 सदस्य इस कमेटी का नेतृत्व पार्टी के सांसद सुभाष सरकार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बीएस येदयुरप्पा ने कहा, SSLC परीक्षाएं कराने का फैसला एकतरफा नहीं था

आपको बता दें कि हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 200 प्लस के लक्ष्य के साथ उतरी थी। हालांकि, उसे सिर्फ 77 सीटें ही हासिल हो सकी। इसके बाद भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच लगातार वार-पलटवार जारी है। भाजपा के उपाध्यक्ष रहे मुकुल रॉय पार्टी का दामन छोड़ अपने पुराने पार्टी तृणमूल कांग्रेस में लौट गए ।हैं ऐसे कई नेता है जो अब तृणमूल कांग्रेस में वापस जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें

CM Rekha Gupta का AAP और Congress पर निशाना, कहा- राजधानी को बंधक नहीं बनने देंगे

Delhi में कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बीच जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया