भाजपा का आरोप, छत्तीसगढ़ में माफियाओं को फलने-फूलने दे रही कांग्रेस सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ इकाई के नव नियुक्त प्रमुख अरुण साव ने राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पर समाज के हर वर्ग को धोखा देने और अपने साढ़े तीन साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार तथामाफिया को फलने-फूलने देने का रविवार को आरोप लगाया। यहां भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उस सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे जिसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2000 में छत्तीसगढ़ का गठन किया था। साव ने दावा किया, “ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं के साथ देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रही है। योजनाओं का उद्देश्य देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाना है। लेकिन छत्तीसगढ़ में (2018 में) कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से सभी विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।” 

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज, झारखंड में सरकार गिराने की कोशित उल्टी पड़ी, बिहार में गंवानी पड़ी

बिलासपुर से सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और राज्य रेत, शराब तथा भू-माफियाओं का अड्डा बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मादक पदार्थों की तस्करी को फलने-फूलने देकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। भाजपा नेता ने कहा, “ वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ का गठन शोषण, भूख और गरीबी से मुक्त करने के उद्देश्य से किया था। वह चाहते थे कि राज्य के लोग समृद्ध बनें। लेकिन भूपेश बघेल सरकार राज्य को कर्ज में डूबा कर इसका भविष्य बर्बाद कर रही है।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है चाहे वह किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों या सरकारी कर्मचारी हों। साव ने दावा किया कि अब लोग इस सरकार को समझ चुके हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर