भाजपा का आरोप, हर मुद्दे पर झूठ बोलने के बारे में है राहुल की राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2018

नयी दिल्ली। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोपों को भाजपा ने आज किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने की उनकी बेताबी का संकेत बताया। पार्टी ने कहा कि वह बार-बार ‘झूठ’ को दोहरा रहे हैं, जिसे ‘ठोस सबूतों’ से काटा जा चुका है। भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि राजस्थान में एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला। बलूनी ने कहा कि ‘‘राहुल गांधी की राजनीति हर मुद्दे पर झूठ बोलने की है’’। जनता ने कई चुनावों में उन्हें खारिज कर दिया है और आने वाले चुनावों में भी ऐसा ही करेगी।

 

बलूनी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी किसी भी कीमत पर सत्ता में आने को बेताब हैं। उनकी राजनीति का दर्शन हर मुद्दे पर झूठ बोलने के बारे में है। जिन आरोपों को बार-बार लगाया जा रहा है, उसका ठोस सबूतों के साथ कई बार जवाब दिया जा चुका है। हालांकि, वह इसे समझना नहीं चाहते हैं या वह इसे समझने में अक्षम हैं।’’  बलूनी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हमेशा सरकार पर कीचड़ उछालने की राजनीति की है और राजनैतिक विमर्श का स्तर नीचे गिराया है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने बार-बार चुनावों में उन्हें खारिज किया है और आने वाले चुनावों में भी ऐसा करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला