BJPने ‘करोड़ों रुपये के पैनिक बटन घोटाले’ का आरोप लगाया, आप ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में बसों में ‘पैनिक बटन’ के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया जबकि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने दावा किया कि सभी सुरक्षा उपकरण उचित तरीके से काम कर रहे हैं। मीडिया में खबरें आयी हैं कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ‘पैनिक बटन’ का ऑडिट करा रहा है। इसके बाद भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली परिवहन विभाग ने पैनिक बटन के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है।

इसे भी पढ़ें: समझ नहीं पाया बीजद और वाईएसआरसीपी ने दिल्ली सेवा विधेयक में क्या देखा : चिदंबरम

उसने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के अधिकारियों से ऑडिट के नतीजों के संबंध में कोई प्रतिक्रिया या सूचना नहीं मांगी गयी जो कि उन्हें उच्च प्राधिकारियों को कोई रिपोर्ट सौंपने से पहले लेनी होती है।’’ बयान में यह भी कहा गया है कि दिल्ली सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उसने कहा कि दिल्ली की सभी बसें आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन और जीपीएस प्रणाली से लैस हैं। नियंत्रण केंद्रों में बसों के सीसीटीवी फुटेज पर लगातार नजर रखी जाती है और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई की जाती है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा