'चिंगारी का खेल बुरा होता है', BJP का आरोप- बंगाल में खत्म हो चुका लोकतंत्र, संगीत की जगह धमाके सुनाई दे रहे हैं

By अंकित सिंह | Jun 16, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक बवाल लगातार जारी है। विपक्षी दलों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस और उसके समर्थक लगातार हिंसा कर रही है। विरोधी दलों को निशाना बना रही है। हालांकि, ममता बनर्जी की ओर से इसे खारिज कर दिया गया जबकि भाजपा ने आज साफ तौर पर कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। अब वहां संगीत के बदले धमाके सुनाई देते हैं। भाजपा की ओर से संवाददाता सम्मेलन करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी ने किया।

इसे भी पढ़ें: West Bengal में पंचायत चुनाव से पहले नहीं थम रही हिंसा, भांगर में टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

चिंगारी का खेल बुरा होता है

भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं TMC को यह कहना चाहता हूं कि यह हिंसा का जो खेल आप खेल रहे हैं, ऐसा ही कम्युनिस्ट सरकार करती थी... आज आप उनका हाल देख लीजिए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की लिखी पंक्तियां हैं कि - चिंगारी का खेल बुरा होता है, औरों के घर में आग लगाने का सपना... अपने घर में ही अक्सर खरा होता है। इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश खंडपीठ ने 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए राज्य के सभी जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए आदेश दिए थे। पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदू अधिकारी ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश खंडपीठ का जो निर्णय आज शाम को आया है वो एकदम स्पष्ट है। जो निर्णय आया है इससे बंगाल में राजनीतिक हिंसा खत्म हो जाएगी और लोकतंत्र रिटोर होगा। गांव का पंचायत, गांव का आदमी लोकतांत्रिक तरीके से ये पंचायत चुनाव कराएगा। 

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court