क्या शिवसेना से फिर गठबंधन करेगी भाजपा? प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Sep 04, 2021

महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास आघाड़ी की सरकार है। हालांकि यह गठबंधन चुनावी नतीजों के बाद बना था। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा एक साथ विधानसभा चुनाव में गई थी। शिवसेना और भाजपा गठबंधन को बहुमत भी मिला। लेकिन मामला मुख्यमंत्री पद को लेकर फंस गया। शिवसेना लगातार मुख्यमंत्री पद की मांग करती रही जबकि भाजपा ने साफ तौर पर कह दिया कि वह बड़ी पार्टी है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद उसी के पास रहेगा। इन तमाम घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूट गया। शिवसेना फिलहाल कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से शासन में है। हालांकि इन तीनों दलों में भी लगातार खटपट की खबर रहती है।

इसे भी पढ़ें: ईडी के इस्तेमाल को लेकर शरद पवार का केंद्र पर निशाना, कहा- विपक्ष पर डाला जा रहा दबाव

पाटिल ने जालना में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को राज्य के लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है तथा इसलिए ऐसे लोगों से गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं है जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुशल प्रशासन के नाम पर वोट लिए थे, लेकिन बाद में पाला बदल लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे जिन्होंने (शिवसेना के संदर्भ में) विधानसभा में 56 सीटों के दम पर मुख्यमंत्री का पद हासिल कर लिया या जिसने (राकांपा) 54 सीटों के साथ उपमुख्यमंत्री का पद हासिल कर लिया या जिन्होंने (कांग्रेस) 44 सीटों के साथ राजस्व मंत्री का पद हासिल कर लिया।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश