BJP और AAP एक ही सिक्के के दो पहलू, जयराम रमेश बोले- झूठ बोलकर दिल्ली के CM बने केजरीवाल

By अंकित सिंह | Jan 25, 2025

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तीखी आलोचना करते हुए शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मिलीभगत का आरोप लगाया और आप को भाजपा की 'बी टीम' बताया। एक प्रेस कार्यक्रम में बोलते हुए, रमेश ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच संबंध का जिक्र करते हुए ये आरोप लगाया। रमेश ने कहा कि भाजपा और आप एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनमें कोई अंतर नहीं है। हम आम आदमी पार्टी और बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ‘‘रिपोर्ट’’ का हवाला देते हुए दिल्ली की पूर्व की अरविंद केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि तीन अस्पतालों के निर्माण में 382 करोड़ रुपये अधिक का घोटाला हुआ। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि इसी ‘घोटाले’ के कारण कैग की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश नहीं करने दिया गया। साथ ही माकन ने कहा कि केजरीवाल को ‘राष्ट्र विरोधी’ कहने के अपने बयान पर वह कायम हैं और यह उनकी निजी राय है। 

इसे भी पढ़ें: AAP को अनुराग ठाकुर ने बताया महिला विरोधी, कहा- चुनाव में स्टंप और क्लीन बोल्ड हो जाएंगे केजरीवाल

उन्होंने केजरीवाल द्वारा अतीत में कुछ विपक्षी नेताओं से माफी मांगे जाने का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ‘थूक कर चाटने के विश्व चैम्पियन’ हैं। विधानसभा चुनाव से करीब दो सप्ताह पहले माकन द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) और उसके संयोजक तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों पर फिलहाल दिल्ली के सत्तारूढ़ दल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर आगामी पांच फरवरी को मतदान होगा। मतगणना आठ फरवरी को होगी। 

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर