2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देगी AAP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली में शानदार जीत के बाद भाजपा यही दौर अगले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना चाहती है जबकि कांग्रेस और आप को भगवा चुनौती का सामना करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत का अहसास हो रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सातों सीटों पर जीतने वाली भाजपा को 56.56 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस को 22.51 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी 18.11 प्रतिशत वोट मिले।

भाजपा और कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी में वृद्धि इस बात का संकेत है कि विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबला होगा। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में कम से कम 60 सीटें जीतेगी और राज्य को आप और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुक्त कराएगी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह