Madhya Pradesh में टीवी चैनल पर बहस के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पार्क में एक समाचार चैनल द्वारा शनिवार रात को आयोजित चुनावी बहस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे पर लाठियों और प्लास्टिक की कुर्सियों से कथित तौर पर हमला किया, जिससे उनमें से कुछ लोग घायल हो गए

दो समूहों द्वारा प्लास्टिक की कुर्सियां फेंके जाने और लाठियां चलाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज मिश्रा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। यह घटना उस वक्त हुई जब एक टीवी समाचार चैनल ने भंवरताल पार्क में एक चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया था।

प्रमुख खबरें

विभव कुमार के समर्थन में खुल कर उतरी AAP, स्वाति मालीवाल के आरोपों को बताया झूठ, बीजेपी की साजिश

Modi-Yogi सरकार के दावों की Prayagraj की महिलाओं ने खोली पोल, सरकार बदलने की जतायी उम्मीद

Panchayat 3 के बाद Prime Video अब Mirzapur 3 की घोषणा करने के लिए तैयार है, भौकाल मचाने वाला है

Cuttack Sadar Assembly 2024: सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरी BJP, BJD के सामने कड़ी चुनौती