भाजपा और RSS भाईचारे की भावना को तोड़ने की कर रही कोशिश: जम्मू में गरजे राहुल गांधी

By अनुराग गुप्ता | Sep 10, 2021

श्रीनगर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय जम्मू दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि जब भी मैं जम्मू कश्मीर में आता हूं तो मुझे लगता है कि 'मैं घर आया हूं' और उसी भावना के साथ आज मैं आप सभी को यह कहना चाहता हूं कि वैष्णो देवी के दर्शन करके मुझे लगा कि मैं घर आया हूं। मेरे परिवार का जम्मू-कश्मीर से पुराना रिश्ता है। राहुल नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जो प्रदेश था, आज यह केंद्र शासित प्रदेश है, इसका बहुत पुराना रिश्ता मेरे परिवार से है। प्यार का रिश्ता है जो सालों पुराना है। आज मुझे यहां आकर सिर्फ ख़ुशी ही नहीं बल्कि दुःख भी हो रहा है।  

इसे भी पढ़ें: 7 सालों में 177 सांसदों व विधायकों ने छोड़ दी कांग्रेस, कमल बना उम्मीदवारों की पहली पसंद, जानें अन्य दलों का हाल 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे यहां आकर खुशी भी हो रही है और दुख भी हो रहा है, दुख इसलिए क्योंकि आपके बीच जो भाईचारे की भावना है उसे भाजपा और आरएसएस के लोग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इससे आप लोग कमज़ोर हो रहे हैं, इससे आपके अर्थव्यवस्था और व्यापार को चोट पहुंची है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को 14 किमी की पैदल यात्रा करके माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी ने राहुल को माता की चुनरी भेंट की। राहुल के कटरा पहुंचने पर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा। जिस पर उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं यहां पर माता के दर्शन करने आया हूं।

प्रमुख खबरें

Jamui मामले में Pawan Khera ने सरकार को घेरा, सोशल मीडिया पर सेंसरशिप का लगाया आरोप

Revanth Reddy सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, SRSP से पानी छोड़ने की मांग

Karnataka Assembly में वंदे मातरम् का ऑडियो रुकने पर BJP विधायकों ने पूरा राष्ट्रगीत गाया

Hamid Ansari ने हिंदू राष्ट्रवाद को खतरा बताकर खड़ा किया विवाद, पलटवार में योगी और सुधांशु त्रिवेदी ने लपेट दिया!