हर कदम पर बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं भाजपा व आरएसएस : राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक फिल्म से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हर कदम पर दलित और बहुजन इतिहास को मिटाना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा-आरएसएस के नेता एक तरफ फुले जी को दिखावटी नमन करते हैं और दूसरी तरफ उनके जीवन पर बनी फिल्म को सेंसर कर रहे। महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जातिवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा जीवन समर्पित कर दिया, मगर सरकार उस संघर्ष और उसके ऐतिहासिक तथ्यों को पर्दे पर नहीं आने देना चाहती।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस हर कदम पर दलित-बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं, ताकि जातीय भेदभाव और अन्याय की असली सच्चाई सामने नहीं आ सके।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन