मुंबई में उर्दू केंद्र के निर्माण को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2023

दक्षिण मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में उर्दू शिक्षण केंद्र के निर्माण को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के विधायक अलग-अलग सुर में बोलते दिखे। भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उर्दू शिक्षण केंद्र का मुद्दा उठाया और पिछली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। कोटेचा ने आईटीआई के निर्माण की मांग करते हुए कहा, “शिवसेना यूटीबी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को हर जगह हरियाली नजर आने लगी थी और विशेष अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टीकरण की कोशिश के तहत उसने बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को पहले से तय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के बजाय केंद्र के निर्माण के लिए मजबूर किया।”

आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक यामिनी जाधव ने कहा, “मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पहले से ही एक आईटीआई है। हम जो निर्माण कर रहे हैं वह एक उर्दू स्कूल नहीं बल्कि एक केंद्र है। यह देश में किसी भी अन्य की तरह एक है और इसे किसी विशेष धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने ऐसे केंद्र की मांग की थी और उसी के आधार पर मैंने इसका प्रस्ताव रखा था” जाधव के स्पष्टीकरण के बाद, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि इस मुद्दे को तूल नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि मुख्य सचिव ने पहले ही अदालती आदेश के बाद निर्माण पर रोक लगा दी है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े