पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By रितिका कमठान | May 25, 2024

देशभर में छठे चरण के लिए मतदान जारी है। छठे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दो अलग-अलग घटनाएं हुई है। इन घटनाओं ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर दिए हैं। 

 

छठे चरण के मतदान से पहले पूर्वी मिदनापुर में एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या हो गई है। इसके अलावा एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह घटना पूर्वी मिदनापुर के महिषादल की है जहां शुक्रवार की रात को एक चुनावी रंजिश को अंजाम दिया गया। इसके तहत एक कार्यकर्ता की हत्या हुई है जो की टीएमवाईसी के उपाध्यक्ष थे। घर लौट के दौरान बीजेपी के कुछ लोगों ने उनकी हत्या की है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। 

 

इसके अलावा एक अन्य मामले में बच्चा इलाके में शुक्रवार की रात को उसे तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आई है और वह घायल हो गया है। कहां जा रहा है कि पीड़ित को लोहे की रोड और बस से पीटा गया है जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

गॉडजिला विकी छोटे चरण के तहत पश्चिम बंगाल के 8 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सभी जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं मगर बंगाल में हुई हिंसा की दोनों घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े होते हैं।

प्रमुख खबरें

Kalam से पहले Vajpayee को राष्ट्रपति, Advani को PM बनाने का सुझाव था, मगर Atalji ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया थाः पुस्तक

शेख हसीना का हिसाब करो....Bangladesh की भारत को गीदड़ भभकी, फिर विदेश मंत्रालय ने जो किया, युनूस भी सन्न

21 परम वीर चक्र विजेताओं की तस्वीर, वीजिटर्स को राष्ट्रीय नायकों के बारे में बताना मकसद

Neha Kakkar के गाने Candy Shop पर मच रहा बवाल, लिरिक्स पर उठे सवाल, सिंगर की तुलना Dhinchak Pooja से हुई...