अलग-अलग पार्टियों में जाकर पार्टियों को खराब ना करें सिद्धू, अपनी पार्टी बना लें: अनिल विज

By अंकित सिंह | Jul 14, 2021

पंजाब में कांग्रेस के अंदर लगातार अंर्तकलह के खबरें है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अमृतसर से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव की स्थिति लगातार देखी जा रही है। इन सब के बीच सिद्धू के राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। दूसरी ओर भाजपा नेता और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सिद्धू को लेकर तंज करता है। अनिल विज ने कहा कि अलग-अलग पार्टियों में जाकर सिद्धू उन पार्टियों को खराब ना करें। अच्छा होगा कि वे अपनी पार्टी बना लें। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनिल विज ने कहा कि सिद्धू कौन-सी पार्टी में जाएंगे और कौन-सी पार्टी में नहीं, ये उनका व्यक्तिगत मामला है। लेकिन मेरी उनको राय है कि वो बार-बार अलग-अलग पार्टियों में जाकर पार्टियों को खराब ना करें। अच्छा ये है कि वो अलग से अपनी पार्टी बना लें। आपको बताता है कि फिलहाल सिद्धू कांग्रेस में हैं। वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन अब उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लग रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक