बीजेपी ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची, ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मिली जगह

By सुयश भट्ट | Oct 07, 2021

भोपाल। बीजेपी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है। कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश से 12 चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम शामिल है। कैलाश विजयवर्गीय को दोबार राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता राष्ट्रीय कोषअध्यक्ष बनाए गए हैं।

आपको बता दें कि शिवराज को मुख्यमंत्री के नाते बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं उमा भारती को पूर्व मुख्यमंत्री के नाते बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल के हमीदिया अस्पताल की बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया आग को काबू 

वहीं शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। लाल सिंह आर्य को फिर से एससी मोर्चा की जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि संसद में मुख्य सचेतक होने के कारण राकेश सिंह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। इनके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, नरोत्तम मिश्रा, फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद संध्या राय का भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav