BJP ने Bihar और UP MLC Elections के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

By अंकित सिंह | Sep 29, 2026

मंगलवार को BJP ने बिहार और उत्तर प्रदेश में 2026 के विधान परिषद चुनावों के लिए ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों से 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। प्रमुख उम्मीदवारों में बिहार से नवल किशोर यादव और डॉ. एन.के. यादव शामिल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए चुने गए छह मुख्य उम्मीदवारों में केदार नाथ सिंह और हरि किशोर तिवारी के नाम शामिल हैं। बिहार MLC चुनावों के लिए, दरभंगा ग्रेजुएट सीट से सर्वेश कुमार और तिरहुत टीचर सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: कलकत्ता हाई कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका! नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ की उम्मीदवारी बरकरार!

यूपी MLC चुनाव

उत्तर प्रदेश MLC चुनावों के लिए, वाराणसी ग्रेजुएट्स सीट से केदार नाथ सिंह को मैदान में उतारा गया है, जबकि मेरठ ग्रेजुएट्स सीट से बीजेपी ने दिनेश गोयल को उम्मीदवार बनाया है। इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट्स सीट से अशोक कुमार राठौर और वाराणसी टीचर्स सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Nishikant Dubey पहुंचे Court, पूर्व वित्त सचिव Subhash Garg पर ठोका मानहानि का केस

IIT Indore ने बनाया AI टूल HGAST, स्पीच ट्रांसलेशन में सुधारेगा जेंडर की गलतियां

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक

Suvendu Adhikari केस में पुलिस को नहीं मिला आपत्तिजनक सामान, High Court में दी रिपोर्ट