बीजेपी ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया अपना उम्मीदवार

By सुयश भट्ट | Sep 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश सहित 6 राज्यों के राज्यसभा चुनाव होना है। इसी कड़ी में बीजेपी ने मध्य प्रदेश और असम के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से डॉ एल मुरुगन को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है।

डॉ एल मुरुगन केन्द्र सरकार में सूचना प्रसारण राज्य मंत्री हैं और साथ ही साथ तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष भी है। वहीं असम से बीजेपी ने सर्वानंद सोनोवाल को उम्मीदवार बनाया है। सर्वानंद सोनोवाल असम के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

दरअसल एमपी राज्यसभा की रिक्त सीट पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि राज्यसभा के आंकड़ों में बीजेपी संख्या बल में ज्यादा है और इस बात को हम स्वीकार करते हैं। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला लिया है कि प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश सहित 6 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना हुई जारी, निर्वाचन आयोग ने घोषित की तारीख 

आपको बता दें कि एमपी सहित देश भर में खाली राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। वहीं 23 सितंबर को नामांकन स्क्रूटनी की जाएगी। जिसके बाद नामांकन लेने की अंतिम तारीख 27 सितंबर है। जानकारी के मुताबिक मतदान 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। और शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

 

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा