मध्यप्रदेश के मैराथन दौरे में शाह फूंकेंगे भाजपा का चुनावी शंख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2018

 इंदौर। मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाने की चुनौती का सामना कर रही सत्तारूढ़ भाजपा आसन्न विधानसभा चुनावों के लिये अपने जनसम्पर्क अभियान का शनिवार से आगाज करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल से इस चुनावी मुहिम की औपचारिक शुरूआत करेंगे। शाह के मैराथन दौरे में सत्तारूढ़ दल खासकर व्यापारियों, आदिवासियों और किसानों को साधने की कोशिश करेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि शाह इंदौर से जनजातीय बहुल झाबुआ पहुंचेंगे और वहां भाजपा द्वारा आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वह रतलाम जिले के जावरा में पार्टी के "किसान सम्मेलन" को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपने सदस्यों में जोश भरने के लिये भाजपा ने इंदौर और उज्जैन में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किये हैं। इस दौरान शाह दोनों शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

चारों स्थानों पर शाह के कार्यक्रमों में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह भी उनके साथ रहेंगे। शाह शिनवार को जिस मालवा-निमाड़ अंचल से भाजपा की चुनावी मुहिम की शुरूआत करेंगे, उसे पार्टी का गढ़ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

आवारा कुत्तों की भयावह समस्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- लेकिन जिम्मेदारी तय किए बिना कैसे बनेगी बात?

Nehru most debated leader of Modern India |नेताजी के परिवार के पीछे IB क्यों लगी थी | Teh Tak Part 5

Meta में फिर Mass Layoff का ऐलान, 8000 कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार

Nehru most debated leader of Modern India | नेहरू की मिक्सड इकोनॉमी ने क्या दिया?| Teh Tak Part 4