धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे...राहुल पर BJP का तंज, कहा- हर हार के बाद नए बहाने ढूंढती है कांग्रेस

By अंकित सिंह | Aug 13, 2025

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर हार के बाद कांग्रेस नए बहाने ढूंढती रहती है। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव हारते देख कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में जुट गई है। ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी के नेतृत्व में है। पार्टी के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 1952 से अगर हम शुरुआत करें तो, कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर संविधान निर्माता, एक संत जैसे नेता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को चुनाव हरवाया। चुनावी भ्रष्टाचार की नींव कांग्रेस ने पहले चुनाव 1952 में ही रख दी थी। उन्होंने कहा कि आप रिकॉर्ड चेक कीजिए, 74,333 वोट खारिज किए गए जबकि अंबेडकर जी मात्र 14,561 वोट से हारे थे। कांग्रेस ने तो संविधान निर्माता, एक दलित नेता को पहले चुनाव में ही निपटाने का काम किया। आप कल्पना कीजिए, जिन्होंने संविधान बनाया था, उसी को कांग्रेस परिवार ने चुनाव में धांधली कर हरा दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप रिकॉर्ड देखें, तो उन्होंने 74,333 वोट रद्द कर दिए, जबकि वह सिर्फ़ 14,561 वोटों से हारे। कांग्रेस ने संविधान निर्माता के साथ ही धोखाधड़ी की। यह वोट भ्रष्टाचार का एक स्पष्ट उदाहरण है।

भाजपा नेता ने कहा कि इस परिवार और पार्टी का शुरू से चलन रहा है कि चुनाव हारते हो तो चुनाव आयोग पर, मतदाताओं पर या चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दो। इंदिरा गांधी ने तो कहा था, मतदाता मूर्खों का टोला हैं। राजीव गांधी जब चुनाव हारे तो उन्होंने बैलेट पेपर पर ठीकरा फोड़ दिया। राहुल गांधी के पिता जी कहते थे कि वोटिंग मशीन से चुनाव करवाओ और राहुल गांधी कहते हैं कि बैलेट पेपेर से चुनाव करवाओ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि 5 बजे के बाद बहुत वोट बढ़ गए थे। 5 बजे से पहले 58 लाख वोट प्रतिघंटा पड़े थे, और 5 बजे के बाद 32.5 लाख वोट प्रतिघंटा पड़े थे। तो ये स्पष्ट है कि राहुल गांधी के आंकड़े भी झूठे हैं और वो भी झूठे हैं। 

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने बिहार में वोट ‘चोरी’ के लिए भाजपा के साथ ‘मिलीभगत’ की: तेजस्वी का आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस ऐसे वोट चोरी का आरोप लगाती है, तो उसका एक ही एजेंडा साफ नजर आता है...। घुसपैठियां वोट बैंक को बचाना कैसे है। एक वर्ग के वोट बैंक के लिए कैसे लड़ाई लड़नी है। राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कैसे करना है। सच्चे-पक्के देशवासियों के वोट को नीचा कैसे दिखाना है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि कल कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे थे कि राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया... बवंडर नहीं गलती है... मैं राहुल जी को यही कहूंगा- धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे। 

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder | कुंडली के 27 गुण भी नहीं टाल सके त्रासदी! सिया गोयल ने परिवार से कहा- चेतन से रिश्ता खत्म, पीठ पीछे रची केतन की हत्या की साजिश

यूरोप में जानलेवा गर्मी की लहर के कारण स्पेन और फ्रांस में 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत, बिजली कटौती और पानी की किल्लत से लोग परेशान

Uddhav गुट में भगदड़ के बाद घर में घमासान, Sanjay Raut बोले- Leadership पर आत्म-मंथन जरूरी

भारत की कूटनीतिक जीत! US ने Russia से लिंक पर 4 भारतीय कंपनियों से हटाए Sanctions