भाजपा ने 24 राज्यों के लिए नियुक्त किए प्रभारी, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Jul 05, 2024

आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कई प्रमुख क्षेत्रों में राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में यह बड़ी नियुक्ति है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे बड़े राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

- छत्तीसगढ़: नितिन नबीन प्रभारी नियुक्त।

- गोवा: आशीष सूद को प्रभारी नियुक्त किया गया।

- मणिपुर: अजीत गोपचड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया।

- हरियाणा: सतीश पूनिया को प्रभारी नियुक्त किया गया, सुरेंद्र सिंह नागर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

- लद्दाख और जम्मू-कश्मीर: तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया, आशीष सूद सहप्रभारी की देखरेख करेंगे।

- झारखंड: सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी प्रभारी नियुक्त।

- हिमाचल प्रदेश: श्रीकांत शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया, संजय टंडन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

- उत्तराखंड: दुष्यंत कुमार गौतम को प्रभारी नियुक्त किया गया, रेखा वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

- केरल: वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर को प्रभारी नियुक्त किया गया, सांसद अपराजिता सारंगी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

- उत्तर पूर्व राज्य: सांसद संबित पात्रा को समन्वयक नियुक्त किया गया, पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को संयुक्त समन्वयक नियुक्त किया गया।

- कर्नाटक- प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, कर्नाटक- सहप्रभारी- सुधाकर रेड्डी

- मध्य प्रदेश- प्रभारी- डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी- सतीश उपाध्याय

- ओड़िशा- प्रभारी- विजयपाल सिंह तोमर, सह प्रभारी- लता उसेंडी

- पंजाब- प्रभारी- विजयभाई रुपानी, सह प्रभारी- नरिंद्र सिंह

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप