ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया दंगाबाज, बोलीं- मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को हुगली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बनर्जी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे। ममता बनर्जी ने जीत का दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में मैं गोलकीपर रहूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी। 

इस दौरान तृणमूल नेता ने एलआईसी के निजीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एलआईसी का 75 फीसदी निजीकरण कर दिया गया, अब आपको आपका पैसा मिलेगा या नहीं, यह कहा नहीं जा सकता है। कुछ लोग शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, मेरे परिवार की बहू पर हमला कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर