द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज में जश्न का माहौल, अर्जुन मुंडा ने कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jul 22, 2022

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत से जनजातीय समाज में बेहद उत्साह का माहौल है। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं और यही कारण है कि उस समाज में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खबर से सब में खुशी देखी जा रही है। भाजपा की ओर से भी इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश की जा रही है। आज भाजपा की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश का समस्त आदिवासी समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी की दूरदर्शी सोच के साथ देश लगातार नये और ऐतिहासिक फैसले ले रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि एक आदिवासी समाज की महिला भारत के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त विपक्ष एकजुट होता तो मुर्मू की राह हो सकती थी मुश्किल, क्रॉस वोटिंग से 26 हजार वोटों का यशवंत सिन्हा को हुआ नुकसान

भाजपा नेता ने कहा कि 2014 के बाद से मोदी सरकार के फैसलों के माध्यम से आदिवासी समाज के लोगों तक विकासात्मक कार्यक्रमों को पहुंचाया गया है। विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक प्रावधान के आधार पर कई कार्यक्रम लोगों तक पहुंचाए गए हैं। वहीं, भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार एक ऐतिहासिक क्षण आया है, पहली बार ऐसा निर्णय लिया गया और निर्णय के बाद  हमारे देश के जनजातीय समाज की बेटी आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी देश के सर्वोच्च स्थान पर पदस्थापित हुई हैं। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. हीना गवित ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जब 2014 में शपथ ली थी तो उन्होंने पहले वाक्य कहा था कि मेरी सरकार गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, आदिवासियों और दलितों के लिए समर्पित है। यह केवल उन्होंने कहा ही नहीं बल्कि यह करके भी दिखाया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा