'कांग्रेस ने किया झूठा प्रचार', पेगासस मामले पर भाजपा ने पूछा- क्या राहुल गांधी जनता से मांगेंगे माफी?

By अंकित सिंह | Aug 25, 2022

पेगासस जासूसी मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 29 में से 5 फोन में मालवेयर मिले हैं, लेकिन जासूसी के सुबूत नहीं है। अब भाजपा इसके बाद कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने झूठा प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि झूठ की खेती ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर संसद नहीं चलने दिया था। राहुल गांधी ने इसको लेकर झूठ बोला था। इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया कि क्या अब राहुल गांधी माफी मांगेंगे?

इसे भी पढ़ें: बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गुजरात सरकार को जारी किया नोटिस

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आज पेगासस मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित पैनल ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसे तीन हिस्सों में शीर्ष अदालत को सौंपा गया था। एक हिस्से में नागरिकों की निजता के अधिकार की रक्षा के लिए कानून बनाने का सुझाव दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त जांच समिति ने उन 29 फोन में से पांच में एक तरह का ‘मालवेयर’ पाया जिनकी जांच प्रौद्योगिकी समिति ने की थी। सुप्रीम कोर्ट ने समिति की रिपोर्ट को नोट करते हुए कहा कि रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी समिति द्वारा जांचे गए 29 मोबाइल फोन में पेगासस के उपयोग के बारे में कोई निर्णायक सबूत सामने नहीं आया है। इनमें से पांच फोन कुछ मैलवेयर से प्रभावित पाए गए, सुनिश्चित नहीं हैं कि यह पेगासस था। 

प्रमुख खबरें

Char Dham Yatra: Char Dham पर नया नियम! Gangotri में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, क्या ये सिर्फ शुरुआत है

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video