पूजा आयोजकों से दुर्गा प्रतिमा के बगल में मोदी की तस्वीर लगाने को कह रही भाजपा: आप नेता भारद्वाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दुर्गा पूजा आयोजकों को देवी दुर्गा की प्रतिमा के बगल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाने का निर्देश देकर आस्था का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

इन समारोहों को आयोजित करने के लिए पूजा समितियों को कई विभागों से अनुमति लेनी होती है। लेकिन भाजपा सरकार के तहत व्यवस्थाएं बाधित हो गई हैं और समितियों को कोई सहयोग नहीं मिल रहा।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आदेश दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगाई जाएं। भारद्वाज ने कहा, मोदी से पहले कई प्रधानमंत्री इस पद पर रहे, लेकिन किसी भी मुख्यमंत्री ने कभी यह आदेश नहीं दिया कि उनकी तस्वीरें देवी दुर्गा की प्रतिमा के साथ लगाई जाएं।

भारद्वाज पर पलटवार करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज और अन्य नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम तक से डरते हैं। जैसे ही वे उनका नाम सुनते हैं, अपना संतुलन खो देते हैं।

छठ पूजा स्थलों पर लगे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े होर्डिंग्स की तस्वीरें जारी करते हुए कपूर ने पूछा, अगर केजरीवाल की तस्वीरें लगाना सही था, तो आज भाजपा नेताओं की तस्वीरें लगाना गलत कैसे हो सकता है?

कपूर ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार कांवड़ यात्रा, रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ उत्सवों के आयोजकों को सीधे वित्तीय सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में The Westerlies के निवासियों ने खामियों पर Builder के खिलाफ खोला मोर्चा

IIT Delhi के पीएचडी छात्र की मौत मामले में Supreme Court के निर्देश पर FIR दर्ज

BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव