AAP पर भाजपा का प्रहार, केजरीवाल की राजनीति के दो आधार, झूठे वादे और भरपूर प्रचार

By अंकित सिंह | Aug 13, 2021

दिल्ली में भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला किया है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सिर्फ़ विज्ञापनों में व्यस्त हैं बाकि उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं। इन सबके बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी भी केजरीवाल सरकार पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार पर प्रहार करते हुए दोनों नेताओं ने ट्वीट किया केजरीवाल जी की राजनीति के दो आधार, झूठे वादे पर भरपूर प्रचार। देश के हर एक नागरिक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। नरेन्द्र मोदी की विकास की सोच और दूरदर्शी पारखी नज़रों की देन है कि आज देश विकास के रास्ते पर जा रहा है। कोरोना महामारी में मोदी सरकार सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश के 80 करोड़ कार्डधारियों को मुफ्त राशन देने के साथ-साथ पूरे देश को मुफ्त वैक्सीन देने का भी काम किया है।   

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow