‘लोकतंत्र बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ’ रैली है, INDIA Alliance की रैली पर BJP का वार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यहां रामलीला मैदान में विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन की रैली की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘‘लोकतंत्र बचाओ’’ नहीं, बल्कि ‘‘परिवार बचाओ’’ और ‘‘भ्रष्टाचार छुपाओ’’ रैली है। विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए भ्रष्टाचार की जांच में उन्हें फंसाने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बीच भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत कई नेताओं के भ्रष्टाचार के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी आरोप 2014 से पहले के हैं।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal की पत्नी ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल होंगी

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि वे सभी अपने पुराने पापों को छिपाने के लिए यहां आए हैं और यह गौर करने वाली बात है कि उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया था तथा उनमें से कुछ ने हिंदुत्व को मिटाने का आह्वान किया था। त्रिवेदी ने कहा कि ये दल भारतीय राजनीति में विश्वसनीयता के संकट को दर्शाते हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्वसनीयता की राजनीति और अपने वादों को पूरा करने के पिछले रिकॉर्ड का प्रतीक है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आने का दावा करते हैं लेकिन वे खुद वंशवादी दल हैं जिन्होंने कभी दूसरों को सिर उठाने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लोग चुनावों में उन्हें करारा जवाब देंगे।

प्रमुख खबरें

RTI नियमों की अनदेखी पर CIC सख्त, MCD को 10 हफ्ते में मांगी एक्शन रिपोर्ट

Kolkata civic wards: TMC बागी गुट ने कसी कमर, सभी 209 वार्डों में BJP और Mamta खेमे से सीधा मुकाबला

Sensex में 417 अंकों की गिरावट, Nifty भी 23,873 पर फिसला

हीरे से लेकर हथियारों तक, Belgium के साथ मिलकर Modi ने Europe के लिए बनाया बड़ा गेम प्लान